गाजियाबाद में प्रेमिका ने साथी सरफराज संग मिल प्रेमी पवन का जीवन किया नर्क! फिर युवक ने सब कुछ खत्म कर लिया
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर अपना जीवन खत्म कर लिया है. जानें क्या है मामला?
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Crime News
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां प्रेमिका और उसके साथी से परेशान होकर 28 साल के युवक पवन कुमार ने आत्महत्या कर ली. पवन, लोनी के बंथला इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था और ढलाई का काम करता था. मंगलवार रात पवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही थी. वीडियो देखने के बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने पवन को फंदे से लटका हुआ पाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.