फतेहपुर में अब 50 साल की दादी अपने समधी संग हुई फरार, दोनों के बीच चल रहा था चक्कर, कहां गए हैं दोनों?
Fatehpur News: फतेहपुर से सामने आया अजीबोगरीब मामला. 50 साल की दादी अपने समधी संग ₹3 लाख नकद और ₹15 लाख के जेवर लेकर फरार. प्रेम प्रसंग का खुलासा, पुलिस तलाश में जुटी.
ADVERTISEMENT

Fatehpur News
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से अभी तक तो ये खबरें आ रही थीं कि महिलाएं अपने प्रेमी के संग फरार हो रही हैं. मगर अब फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां गांव की 50 वर्षीय महिला अपने समधी (बेटी के ससुर) के साथ फरार हो गई. बताया जा रहा है कि महिला तीन लाख रुपये नकदी और जेवरात लेकर फरार हुई है. महिला का उसके समधी से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. भागी हुई महिला के तीनों बच्चे विवाहित हैं और वह खुद भी दादी बन चुकी है. फरार महिला और उसके समधी की तलाश जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
