8.5 साल में गन्ने की कीमत 85 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाई गई... सुगरकेन किसानों के साथ सीएम योगी का संवाद
उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत देते हुए पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसला बताया.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के लिए सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है. पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है. यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर गन्ना किसानों से संवाद के दौरान की. सीएम ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर हाल में अन्नदाताओं को उनकी उपज का अच्छा दाम देना और उनके चेहरे पर खुशहाली लाना है.