लेटेस्ट न्यूज़

पैसे दूंगा, तुम नहीं तो कोई और लड़की सही..सुल्तानपुर में डॉक्टर ने की नर्स से गंदी डिमांड, ऑडियो वायरल

लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार का एक अश्लील ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में डॉक्टर अनिल कुमार अपनी अधीनस्थ एक महिला स्वास्थ्यकर्मी से आपत्तिजनक बात कर रहा है.

ADVERTISEMENT

Sultanpur News
Sultanpur News
social share
google news

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में स्वास्थ्य महकमे को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार का एक अश्लील ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में डॉक्टर अनिल कुमार अपनी अधीनस्थ एक महिला स्वास्थ्यकर्मी से आपत्तिजनक बातें करते हुए उससे जबरन मिलने, साथ घूमने और फेवर देने की बात कर रहे हैं. महिलाकर्मी की लिखित शिकायत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत भूषण ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है.