Heavy Rain Alert: आज मौसम दिखाएगा उग्र रुप! इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भीषण बारिश, 60KM/H की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं, अलर्ट जारी
UP Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 जून यानि आज के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

Weather Alert for UP Heavy Rain (Photo: AI Generated)
UP Weather News: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 जून यानि आज के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है. खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम ज्यादा खराब रहने के आसार हैं, जहां 60KM/H तक तूफानी हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. आज मौसम उग्र रूप दिखाएगा और कई इलाकों में स्थिति प्रभावित हो सकती है.
