यूपी में 2.5 लाख की सब्सिडी वाला सोलर पंप लेना है तो 15 दिसंबर तक कर लें ये काम
उत्तर प्रदेश में किसानों को सोलर पंप पर मिल रही 2.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी. इसके लिए किसान 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जानकारी मिली है कि इस लॉटरी के जरिए किसानों का चयन किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

Solar Pump Subsidy
किसानों के लिए सिंचाई की परेशानी अब जल्द ही खत्म होने वाली है. सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए सिंचाई के लिए नई सुविधा की घोषणा की है. प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा और PM कुसुम योजना के तहत अब किसानों को सोलर पंपों पर भारी सब्सिडी दी जा रही है. सोलर पंपों पर 60 हजार रुपये से लेकर ढाई लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों के पास 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं.