सड़क पर पड़े घायल को गोल्डन ऑवर में पहुंचाएंगे अस्पताल तो मिलेंगे 25000, यूपी में शुरू हुई राहवीर योजना क्या है?
UP News: यूपी की योगी सरकार ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की राहवीर योजना को प्रदेश में लागू कर दिया है. जानिए इस योजना के बारे में.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. योगी सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार की राहवीर योजना को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को फौरन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के मकसद से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी राहवीर योजना लागू कर दी है.