'मैं कार्यालय का मालिक, गेट आउट...', सांसद इकरा हसन से ADM संतोष बहादुर सिंह ने किया ऐसा व्यवहार! पूरा केस जानिए
Ikra Hasan & ADM Santosh Singh Controversy: सहारनपुर में कैराना सांसद इकरा हसन ने एडीएम संतोष बहादुर सिंह पर 'गेट आउट' कहने और अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया. एडीएम ने आरोपों को निराधार बताया. कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए.
ADVERTISEMENT

Ikra Hasan & ADM Santosh Singh Controversy
Ikra Hasan & ADM Santosh Singh Controversy: कैराना सांसद इकरा हसन और सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी (एडीएम) संतोष बहादुर सिंह के बीच विवाद पनप गया है. बता दें कि सांसद इकरा हसन ने एडीएम पर अपमानजनक व्यवहार और 'गेट आउट' कहने का आरोप लगाते हुए प्रमुख सचिव और मंडल आयुक्त से शिकायत की है. यह मामला 1 जुलाई 2025 का है, जब सांसद नगर पंचायत छुटमलपुर की शिकायत लेकर एडीएम कार्यालय पहुंची थीं. वहीं, दूसरी तरफ एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है. कमिश्नर ने डीएम को मामले की जांच के आदेश दिए हैं.