लेटेस्ट न्यूज़

हैदराबाद के प्रिंस याकूब टुसी ने खुद को बताया ताजमहल का 'असली मालिक', औरंगजेब से क्या है इनका कनेक्शन

Hyderabad Prince Claims Ownership of the Iconic Taj Mahal: हैदराबाद के प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन टुसी ने दावा किया है कि वे ताजमहल के असली मालिक हैं, जानें क्या है मामला?

ADVERTISEMENT

Prince Yakub Habeeb Tucy
Prince Yakub Habeeb Tucy
social share
google news

Taj Mahal News: आगरा के ताजमहल की जितनी चर्चा की जाए, कम है. दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल अक्सर चर्चाओं के केंद्र में रहता है. एक पक्ष ऐसा भी है जिसका दावा यह है कि ताजमहल असल में यमुना किनारे एक प्राचीन शिव मंदिर था और उसका नाम तेजोमहालय है. अब इसी सब के बीच ताजमहल को लेकर एक नया दावा सामने आया है. बता दें कि भारत में मुगल शासन को लेकर चल रही जोरदार बहस के बीच, हैदराबाद के एक शख्स ने सबको चौंका दिया है. दरअसल, शख्स का दावा है कि वे ताजमहल का 'असली' मालिक है. मालूम हो कि ताजमहल को 17वीं सदी के मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी प्यारी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था. हैदराबाद के इस शख्स के दावे ने हर किसी को हैरान कर दिया है. खबर में आगे जानिए कौन है ये शख्स जिसने खुद को ताजमहल का मालिक बताया है?