गर्लफ्रेंड के अश्लील वीडियो दिखा पति करता था अननेचुरल डिमांड! बांदा की इस युवती ने होश उड़ाने वाली कहानी सुनाई
Banda News: बांदा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने पति की ऐसी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची, जिसको सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए. जानें महिला ने पुलिस को क्या-क्या बताया?
ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
Banda News: यूपी के बांदा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने पति की ऐसी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची, जिसको सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए. महिला का कहना है कि उसका पति गर्लफ्रैंड के अश्लील वीडियो दिखाकर संबंध बनाने का दबाव बनाता है. इतना ही नहीं वह अप्राकृतिक तरीके से भी संबंध बनाता है. पीड़िता ने इस बात की शिकायत घर में सास से की. मगर आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर यह बात किसी से बताई तो जान से मार डालेंगे. अब महिला ने पुलिस से इंसाफ के लिए गुहार लगाई है. डीआईजी के आदेश पर शहर कोतवाली में पुलिस ने पति सहित चार ससुराल वालों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.
