पूर्वी UP के किसानों को राहत की उम्मीद, 18 जुलाई के बाद बारिश का अनुमान- मौसम विभाग
पूर्वी यूपी के किसानों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जुलाई के बाद यूपी के पूर्वांचल…
ADVERTISEMENT

पूर्वी यूपी के किसानों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जुलाई के बाद यूपी के पूर्वांचल में अच्छी बारिश होगी. जिससे किसानों की समस्याएं दूर हो जाएंगी. फिलहाल वहां के किसानों को सूखे की चिंता सता रही है. जिन खेतों में धान की बुआई हो जानी चाहिए थी उनमें अभी धूल उड़ रही है. 10 जुलाई तक पूर्वी यूपी में जितनी बारिश होनी चाहिए थी उसका आधा भी नहीं हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि गत वर्ष पूर्वांचल में जितनी बारिश हुई थी इस बार भी उतनी ही होगी.