UP Weather: यूपी के 17 जिलों में कल होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
UP Weather: उत्तर प्रदेश में 5 सितंबर को मानसून फिर सक्रिय होगा. पश्चिमी यूपी के 17 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है. सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश की गतिविधि एक बार फिर तेज होने जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश पड़ने की संभावना है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 17 जिलों और उनसे सटे इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है.

