चाय में नशा देकर लड़की संग किया कांड और करने लगा निकाह की डिमांड, बलिया का आजाद अंसारी तो निकला दरिंदा
बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. आरोपी आजाद अंसारी पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.
ADVERTISEMENT

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Ballia Crime News: बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के खिलाफ 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन करा शादी का दबाव बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की पहचान सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरदिया जामिन गांव निवासी आजाद अंसारी के रूप में हुई है.