लेटेस्ट न्यूज़

हापुड़ में बारिश के चलते जहां मकान की छत गिरने से हुई 55 साल के अशफाक की मौत, वहां Ground Zero पर क्या दिखा?

Hapur Roof Collapse: हापुड़ के पिलखुवा में लगातार बारिश के चलते मकान की छत गिर गई. हादसे में मलबे में दबकर पिता अशफाक की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.

ADVERTISEMENT

Hapur Roof Collapsed
Hapur Roof Collapsed
social share
Google CTA

Hapur Roof Collapse: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है. हापुड़ जिले के पिलखुवा में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के समय घर में पिता और बेटा सो रहे थे. दोनों मलबे में दब गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पिता की मौत हो चुकी थी. वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.

फोटो: इसी बेड पर सो रहे थे बाप-बेटे

देर रात हुआ हादसा

हादसा धौलाना तहसील क्षेत्र के पिलखुवा कस्बे के मोहल्ला सद्दीकपुरा का है. जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण देर रात एक मकान की छत अचानक गिर गई. छत गिरने के समय अशफाक और उनका बेटा कासिम कमरे में सो रहे थे. देखते ही देखते दोनों मलबे के नीचे दब गए.

फोटो: ऐसे गिरी थी छत

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया. हालांकि तब तक अशफाक की मौत हो चुकी थी. वहीं उनका बेटा कासिम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

फोटो: इसी मलबे से लोगों ने दोनों को निकाला था

मजदूरी कर चलाते थे परिवार

मृतक अशफाक के परिवार में दो बेटे हैं. बड़ा बेटा नाजिम (18) और छोटा बेटा कासिम (17) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

सूचना पर पहुंचा प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया. नायब तहसीलदार ने भी मौके का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.