लेटेस्ट न्यूज़

गुरुजी पास कर देना, आपके बच्चे खुश रहेंगे'... कॉपियों में पढ़ाई की जगह 'मिन्नतें', परीक्षक भी हंसी नहीं रोक पाए

UP Board Exam Updates: यूपी बोर्ड की कॉपियों में इस बार जवाबों की जगह छात्रों की इमोशनल अपील और मजेदार मैसेज देखने को मिले, जिन्हें पढ़कर परीक्षक भी हैरान और हंसने पर मजबूर हो गए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

रायबरेली: यूपी बोर्ड की परीक्षा की कॉपियों में इस बार उत्तरों की जगह 'इमोशनल ब्लैकमेलिंग' का तड़का लगा है। मूल्यांकन केंद्रों पर जैसे ही कॉपियों के बंडल खुले, तो परीक्षकों का सिर चकरा गया। कॉपियों में सवालों के जवाब तो नदारद थे, लेकिन परीक्षकों को 'मक्खन' लगाने और दुआएं देने में छात्रों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। एक परीक्षार्थी ने तो गुरुजी को सीधा इमोशनल डोज देते हुए लिख मारा— “गुरुजी हमें पास कर देना, आपके बच्चे खुश रहेंगे.” अब इसे छात्र की मासूमियत कहें या शातिर दिमाग, लेकिन इस जुमले ने मूल्यांकन केंद्र पर गंभीर माहौल को ठहाकों में बदल दिया.