लेटेस्ट न्यूज़

शादी के 12 घंटे के अंदर दूल्हे सतीश की हुई मौत, पत्नी स्वाती ने जो कहा उसे जान आपका दिल पसीज जाएगा

बरेली में शादी के महज 12 घंटे बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई.मिठाई लेने निकला दूल्हा कार दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. जानें पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज 12 घंटे बाद ही दूल्हे की दर्दनाक मौत हो गई. जिस घर में अभी तक शादी के गीत गूंज रहे थे, वहां अब मातम पसरा हुआ है. मिठाई लेने निकले दूल्हे की गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे दूल्हा समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन बेसुध हो गई और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.