लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: स्क्रैप माफिया रवि काना की 120 करोड़ रुपये की संपत्ति को किया गया कुर्क

ग्रेटर नोएडा में स्क्रैप माफिया और गैंग लीडर रवि नागर उर्फ रवि काना और गैंग के सदस्य राजकुमार की अवैध रूप से अर्जित की गई चल और अचल संपत्ति को कुर्क किया गया.

ADVERTISEMENT

Greater Noida News
Greater Noida News
social share
Google CTA

पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ उनकी आर्थिक रुप से कमर तोड़ने के लिए अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त न्यायालय गौतम बुद्ध नगर द्वारा 14(A) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए स्क्रैप माफिया और गैंग लीडर रवि नागर उर्फ रवि काना और गैंग के सदस्य राजकुमार की अवैध रूप से अर्जित की गई चल और अचल संपत्ति को कुर्क किया गया. इस दौरान इनकी करीब 120 करोड़ रुपये की संपत्ति को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने कुर्क के दिया है.