लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के General Category Students के लिए खुशखबरी, इस तरीके से मिलेगी ₹3000 की स्कॉलरशिप

General Pre Matric Scholarship: उत्तर प्रदेश सरकार की जनरल प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना: सामान्य वर्ग के 9वीं-10वीं के छात्रों को ₹3000 प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता. पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेजों की पूरी जानकारी जानिए.

ADVERTISEMENT

 Uttar Pradesh General Pre-Matric Scholarship Scheme
Uttar Pradesh General Pre-Matric Scholarship Scheme
social share
google news

General Pre Matric Scholarship: सामान्य (General) वर्ग के छात्रों की 9वीं और 10वीं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एक विशेष योजना चला रही है. इसके अंतर्गत आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों को साहायता प्रदान की जा रही है. इस स्कॉलरशिप से छात्र अपनी पढ़ाई आसानी से पूरी कर भविष्य के लक्ष्यों की तरफ आगे बढ़ सकेंगे. कई छात्र आर्थिक दवाब के चलते अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं. यह योजना छात्रों के परिवारों पर से आर्थिक दबाव को कम करते हुए उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करती है. अगर आप योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो पूरा प्रोसेस जानने के लिए विस्तार से खबर पढ़ें.