लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद: निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग और लेंटर गिरने से कई मजदूर दबे, 2 की मौत

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. लोनी थाना क्षेत्र के रूप नगर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. लोनी थाना क्षेत्र के रूप नगर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग और डाले जा रहे लेंटर का हिस्सा गिरने से नीचे काम कर रहे कई मजदूर दब गए. शटरिंग के सामान सहित लेंटर के सरियों का जाल भी अचानक तेज आवाज के साथ भरभरा कर नीचे आ गिरा.

नीचे गिरे लेंटर और सेटरिंग के सामान के नीचे यहां काम कर रहे कई मजदूर दब गए, जिससे यहां हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और यहां दबे मजदूरों को निकालने के लिए बचाव और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. यहां से कुल 6 मजदूरों को अब तक निकाला गया है, जिनमें से 2 मजदूरों की अब मौत हो गई है.

अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई. आसपास के लोग और पुलिस की मदद से मजदूरों को निकालने का काम यहां शुरू किया गया. काम कर रहे करीब 6 मजदूरों को निकाला गया. यहां दबे मजदूरों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है और मौके पर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

चश्मदीद के अनुसार यहां लेंटर डाला जा रहा था और अचानक लेटर और सेंटरिंग अचानक यहां तेज आवाज के साथ नीचे आ गिरी. कई मजदूर यहां काम कर रहे थे. सेंटरिंग के नीचे काम करने वाले मजदूर नीचे दब गए.

डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि 2 मजदूरों की इस गंभीर हादसे में मौत हो गई है, जबकि 4 मजदूरों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है. पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर विभाग की टीमें मौके पर जुटी हैं. एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.  अभी यहां कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है.