गाजियाबाद: कार्यक्रम में आईएएस-सीडीओ के बराबर बड़ी कुर्सी पर बैठे दिखे राज्य मंत्री के पोते, फोटो वायरल
गाजियाबाद में मंगलवार को यूपी के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कुमार कश्यप के नेतृत्व में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सजीव प्रसारण का कार्यक्रम…
ADVERTISEMENT

गाजियाबाद में मंगलवार को यूपी के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कुमार कश्यप के नेतृत्व में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सजीव प्रसारण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था. गाजियाबाद प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गाजियाबाद डीएम राकेश कुमार सिंह के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक, एडीएम ई रणविजय सिंह, गम्भीर सिंह एडीएम सिटी, विवेक कुमार श्रीवास्तव एडीएम एफआर, विनय कुमार एसडीएम सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावतोष शंखधर, पीएन दीक्षित परियोजना निदेशक, समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी सुधीर त्यागी के साथ ही जन प्रतिनिधि भी मोजूद थे.