लखनऊ का फुरकान अपनी मां रिजवाना को साथ लेकर आ गया 23 साल की हिंदू युवती के घर, अब लड़की ने लगाए सनसनीखेज आरोप
UP News: लखनऊ की 23 साल की युवती ने अपने पड़ोसी फुरकान और उसकी मां पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 साल की हिंदू युवती का कहना है कि उसे उसके पड़ोसी फुरकान ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. इसमें उसकी मां रिजवाना भी शामिल थी. अब युवती का कहना है कि फुरकान और उसकी मां अब उसपर हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम अपनाने का दबाव बना रहे हैं. मां-बेटे उसे निकाह के लिए मजबूर कर रहे हैं. युवती का कहना है कि जब उसने फुरकान से साफ कहा कि वह अपने हिंदू धर्म में रहते हुए ही और परिवार की सहमति के साथ ही शादी करेगी, तो फुरकान ने उसे धमकाया है.