लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में बनने जा रहा पहला ऐसा मंदिर जहां लक्ष्मण के साथ उनकी पत्नी उर्मिला भी होंगी

अयोध्या में भव्य राम राम मंदिर के निर्माण के साथ ‘नव्य अयोध्या’ यानी नए रूप में अयोध्या को संवारने का काम भी चल रहा है.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

अयोध्या में भव्य राम राम मंदिर के निर्माण के साथ ‘नव्य अयोध्या’ यानी नए रूप में अयोध्या को संवारने का काम भी चल रहा है. ऐसे में राम के अनुज लक्ष्मण की नगरी को भी एक नया रूप देने के लिए सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं.

नगर निगम लखनऊ151 फीट ऊंची लक्ष्मण की प्रतिमा का निर्माण कराएगा. एक निजी न्यास ने भव्य लक्ष्मण मंदिर बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है. ये विश्व का एकमात्र लक्ष्मण मंदिर होगा जहां मुख्य मंदिर में लक्ष्मण के साथ उनकी पत्नी उर्मिला की प्रतिमा होगी.

कोशिश है कि लखनऊ को बसाने वाले राम के अनुज वीर लक्ष्मण के नाम पर ही लखनऊ को जाना जाए और अयोध्या की भव्यता के अनुरूप विकास किया जाए. इस बीच लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर करने की मांग एक बार फिर उठने लगी है.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी, बंधी ये उम्मीद