लेटेस्ट न्यूज़

संभल के चंदौसी सर्किल में तैनात चर्चित पुलिस अफसर अनुज चौधरी प्रमोशन पाकर बन गए ASP, ये कैसे हुआ जानिए

संभल के चर्चित पुलिस अफसर अनुज चौधरी का प्रमोशन हो गया है. अब वह एडिशनल एसपी बन गए हैं. जानिए अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चित और खेल कोटे से अफसर बनने वाले अनुज चौधरी को कैसे मिली यह सफलता.

ADVERTISEMENT

Anuj Chaudhary has been promoted to ASP.
Anuj Chaudhary has been promoted to ASP.
social share
google news

जुमा और होली का बयान हो या सीएम योगी आदित्यनाथ की पहलवान वाली बात, संभल के CO रहे अनुज चौधरी बीते महीनों काफी चर्चाओं में रहे. अनुज चौधरी को लेकर अब लेटेस्ट अपडेट उनकी प्रमोशन का आया है. सीओ अनुज चौधरी अब ASP बन गए हैं. प्रमोशन का आदेश जारी होने के बाद CO अनुज चौधरी की वर्दी पर SP केके बिश्नोई और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अशोक स्तंभ लगाया है.