फतेहपुर मकबरा विवाद पर विस्फोटक जानकारी बाहर आई, हिंदू राजपूत परिवार से ये जमीन कैसे आई मुस्लिम के पास?
उत्तर प्रदेश में इस वक्त फतेहपुर के मशहूर अब्दुल समद के मकबरे से जुड़ा विवाद छाया हुआ है. फतेहपुर जिला बीजेपी अध्यक्ष मुखलाल पाल के आह्वान पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर के मशहूर मकबरे को मंदिर बताकर सोमवार को यहां तोड़फोड़ की.
ADVERTISEMENT

Fatehpur Tomb
उत्तर प्रदेश में इस वक्त फतेहपुर के मशहूर अब्दुल समद के मकबरे से जुड़ा विवाद छाया हुआ है. फतेहपुर जिला बीजेपी अध्यक्ष मुखलाल पाल के आह्वान पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर के मशहूर मकबरे को मंदिर बताकर सोमवार को यहां तोड़फोड़ की. यह मामला सियासी तूल पकड़ चुका है और यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने इसे लेकर हंगामा किया है. पुलिस ने फिलहाल 10 लोगों को नामजद और 150 अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया है. पर अब तक गिरफ्तारी की कोई ठोस कार्रवाई नहीं है. इस बीच यूपी Tak की टीम ग्राउंड जीरो पर मौजूद है और इस पूरे विवाद की जड़ तक जाने की कोशिश कर रही है. आइए आपको आज फतेहपुर के इस मकबरे की जमीन की कहानी शुरू से बताते हैं. इस रिपोर्ट आप ये भी जानेंगे कि आखिर हिंदू राजपूत जमींदारों की ये जमीन कैसे मुस्लिम पक्ष के पास गई.