इस मूर्गी के 100 चूजों से ही हो सकती है लाखों की कमाई, आगरा के वैज्ञानिक से जानिए तरीका
अगर आप मुर्गी पालन करना चाहते हैं तो सिर्फ 100 चूजों से भी लाखों की कमाई की जा सकती है। आगरा के वैज्ञानिक से जानिए तरीका और इसके फायदे.
ADVERTISEMENT

Poultry farming in Uttar Pradesh: आजकल लोग छोटे पैमाने पर ही सही अपने कारोबार का भी सपना देख रहे हैं. इसके लिए तमाम जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं. नौकरीपेशा लोग भी चाह रहे हैं कि कोई अल्टरनेटिव बिजनेस स्थापित किया जा सके. ऐसे में पोल्ट्री फार्मिंग भी हाल के दिनों में एक बढ़िया कारोबार का विकल्प बना है. ऐसे पशुधन उत्पादों के लिए राज्य सरकारों और केंद्र सरकारें वित्तीय मदद भी उपलब्ध करा रही हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि महज 100 चूजों से शुरू की गई पोल्ट्री फॉर्मिंग लाखों रुपये कमाने का मौका दे सकती है. इसमें अगर ब्रीड कड़कनाथ मुर्गे की हो, तो कहना ही क्या.