बाराबंकी में खुदाई के दौरान मजदूरों को मिले 18वीं सदी के चांदी के 75 सिक्के, इसपर लिखा है- एक रुपया इंडिया 1882
Barabanki News: यूपी के बाराबंकी में श्री लोधेश्वर महादेवा धाम में कॉरिडोर निर्माण के दौरान मजदूरों को खुदाई में चांदी के सिक्के मिलें हैं. ये सिक्के ब्रिटिश शासनकाल यानी लगभग 1882 ईस्वी के हैं.
ADVERTISEMENT

Barabanki British Era Coins Found
Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां श्री लोधेश्वर महादेवा धाम में कॉरिडोर निर्माण के दौरान मजदूरों को खुदाई में एक घड़ा मिला जिसमें चांदी के सिक्के थे. बताया जा रहा है कि ये सिक्के ब्रिटिश शासनकाल यानी लगभग 1882 ईस्वी के हैं. बताया जा रहा है कि मजदूरों ने सिक्के मिलने के बाद उन्हें आपस में बांटना शुरू कर दिया था. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अब तक 75 सिक्के बरामद किए हैं. अनुमान है कि सिक्कों की संख्या 100 से ज्यादा हो सकती है. चर्चा यह भी है कि कुछ कुछ सिक्कों को मजदूरों ने छिपा लिया है.