नाम बदलकर दुबई भाग गया अतीक का बमबाज साथी गुड्डू मुस्लिम? सैयद वसीमुद्दीन के नाम से बना पासपोर्ट!
Guddu Muslim news: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद अब एक बार फिर उनका साथी गुड्डू मुस्लिम चर्चा में है. प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी और बमबाज के नाम से मशहूर गुड्डू मुस्लिम के देश से बाहर भाग जाने की खबर आ रही है.
ADVERTISEMENT

प्रयागराज: बम फेंकते कैमरे में कैद हुआ था गुड्डू मुस्लिम
Guddu Muslim news: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद अब एक बार फिर उनका साथी गुड्डू मुस्लिम चर्चा में है. प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी और बमबाज के नाम से मशहूर गुड्डू मुस्लिम के देश से बाहर भाग जाने की खबर आ रही है. उमेश पाल हत्याकांड के बाद ही यूपी में अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर हुआ था. इसके बाद अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा में ही हत्या कर दी गई थी. प्रयागराज में इस हत्याकांड के बाद सनसनी फैल गई. पुलिस ने अतीक गिरोह के कई अपराधियों का एनकाउंटर किया, लेकिन अतीक की पत्नी शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम अबतक हाथ नहीं लगे हैं. अब इनको लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ गई है.