लेटेस्ट न्यूज़

UP में होगा सूखे की स्थिति का सर्वेक्षण, जिलाधिकारियों से एक हफ्ते में मांगी गई रिपोर्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सूखे की स्थिति के सर्वेक्षण के लिए हर जिले में एक टीम तैनात करने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सूखे की स्थिति के सर्वेक्षण के लिए हर जिले में एक टीम तैनात करने के निर्देश देते हुए सभी जिलाधिकारियों से एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट तलब की है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने सूखे से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए एक बड़े निर्णय के तहत सूखे की स्थिति के सर्वेक्षण के आदेश दिए हैं.