मुरादाबाद के दिवाकर ने ईरान की फाइजा से की थी शादी, अब सास बोली- बहू अंग्रेजी में गालियां देती है
Moradabad News: मुरादाबाद के दिवाकर ने ईरान की फाइजा से शादी की थी. अब फाइजा ने अपनी सास पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. दूसरी तरफ सास का कहना है कि फाइजा उन्हें अंग्रेजी में गलियां देती है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में समझौता करा दिया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में फाइजा
Moradabad News: मुरादाबाद में यूट्यूबर परिवार का घरेलू विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है. दो साल पहले ईरान की रहने वाली फाइजा ने मुरादाबाद के यूट्यूबर पंकज दिवाकर से शादी की थी. फेसबुक से शुरू हुआ प्यार अब थाने तक पहुंच गया है. महिला थाने पहुंचकर ईरानी बहू ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. फाइजा का कहना है कि शादी के बाद से ही सास और ननदें उसे मानसिक रूप से परेशान कर रही हैं. दहेज न मिलने पर लगातार झगड़ा किया जाता है. उसने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.