लेटेस्ट न्यूज़

क्या शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दरगाह जाकर चढ़ाई हरी चादर? वायरल तस्वीर का सच कुछ और

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वायरल तस्वीर को लेकर यह दावा किया जा रह है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अजमेर शरीफ का दौरा किया था और वह राममंदिर में जाने से कतरा रहे हैं

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Swami Avimukteshwaranand News: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. इसको लेकर देश भर में उत्साह का माहौल बना हुआ है. मगर ज्योतिर्मठ के वर्तमान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इनकार कर दिया है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि वह उद्घाटन कार्यक्रम में इसलिए शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि मंदिर का निर्माण अभी अधूरा है और यह धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ होगा.