लेटेस्ट न्यूज़

जिस धर्मराज-शिवा को बताया जा रहा लॉरेंस शूटर और बाबा सिद्दीकी का हत्यारा उनके गांव में ये क्या दिखा?

बाबा सिद्दीकी के हत्यारे और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स शिवा और धर्मराज के गांव हमारे सहयोगी The Lallantop की टीम पहुंची. इनका गांव बहराइच जिले में हैं और गांव का नाम गंडारा है. इन दोनों के परिवारवालों और दोस्तों से मुलाकात की. इस दौरान जो बात सामने आई, वह हैरान कर देने वाली थी.

ADVERTISEMENT

baba siddique murder
baba siddique murder,baba siddique murder case,baba siddique,baba siddique news,baba siddique dead,lawrence bishnoi,lawrence bishnoi gang,gangster lawrence bishnoi
social share
google news

UP News: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. जिस तरह से महाराष्ट्र की राजनीति के बड़े नेता को मारा गया है, उसे देख हर कोई हैरान है. बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बता दें कि इस हत्याकांड में धर्म राज कश्यप और शिवा गौतम भी शामिल थे. य दोनों उत्तर प्रदेश के बहराइच के गंडारा गांव के रहने वाले हैं. धर्म राज कश्यप तो पुलिस की पकड़ में आ गया है. मगर शिवा गौतम अभी भी फरार चल रहा है.