देवरिया के हिंदूवादी नेता अरुण सिंह ने खराब सड़क को लेकर किया गजब का प्रदर्शन, 3 घंटे कीचड़ में लेटे रहे, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में खराब सड़क को सही करवाने के लिए हिंदूवादी नेता ने ऐसा विरोध प्रदर्शन किया, जो अब चर्चाओं में आ गया.
ADVERTISEMENT

Deoria News
UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री रहे अरुण सिंह ने लोक निर्माण विभाग यानी PWD को अपने अनोखे और गजब प्रदर्शन से हिला कर रख दिया. हिंदू वादी नेता अरुण सिंह ने खराब सड़क को लेकर जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसको लेकर समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव तक का रिएक्शन आ गया और उन्होंने इसको लेकर योगी सरकार पर तंज कर दिया.