Covid-19 cases in Uttar Pradesh: नोएडा, गाजियाबाद में मिले कोरोना संक्रमण के इतने नए मरीज, जानिए लेटेस्ट आंकड़ा
UP News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोविड-19 के मामले सामने आने लगे हैं. नोएडा और गाजियाबाद में कोरोना संक्रमित केस आने के बाद हड़कंप मच गया है. जानिए यूपी में कोरोना वायरल का ताजा अपडेट.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: कोरोना यानी कोविड-19 ने एक बार फिर देश में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से कोरोना केस सामने आ रहे हैं, उससे एक बार फिर कोविड-19 डराने लगा है. देश के कई राज्यों में कोविड के केस सामने आ रहे हैं. लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा भी देखने को मिल रहा है. इसी बीच अब कोरोना ने उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में भी दस्तक देना शुरू कर दिया है.