लेटेस्ट न्यूज़

मुंबई में मुकेश अंबानी से मिले सीएम योगी, कहा- UP में निवेश कीजिए…मिलेगा बेहतरीन माहौल

उत्‍तर प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए योगी आदित्‍यनाथ की सरकार लगातार प्रयासरत है. सीएम योगी देश के प्रमुख उद्योगपतियों को प्रदेश में…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्‍तर प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए योगी आदित्‍यनाथ की सरकार लगातार प्रयासरत है. सीएम योगी देश के प्रमुख उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करने के लिए खुद आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचे हैं. वहीं गुरूवार को मुख्यमंत्री ने मुंबई के होटल ताज में देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अबानी से मुलाकात की है. उससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की आर्थिक राजधानी में मुंबई में एक रोड शो के दौरान वहां के व्यवसायियों को उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया.

सीएम योगी ने मुंबई देश के नामचीन उद्योगपतियों से मुलाकात किया . सीएम योगी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश को लेकर बातचीत की. वहीं वह टाटा संस के प्रमुख एन. चंद्रशेखरन से भी मुलाकात किया.

उत्तर प्रदेश को निवेश के लिहाज से एक सुरक्षित स्थल बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को उद्योगपतियों से कहा कि प्रदेश में मजबूत कानून-व्यवस्था है इसलिए डरने की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रदेश भू-माफियाओं से मुक्त हो चुका है. योगी ने कहा कि आपने देखा होगा कि 2017 से पहले यहां हर दूसरे दिन दंगे होते थे. अब राज्य में कानून-व्यवस्था बहुत मजबूत है। हमने भू-माफिया रोधी कार्यबल का गठन किया है और उनके कब्जे से 64,000 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई है. मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कोई भी ‘गुंडा’ किसी कारोबारी या ठेकेदार से वसूली नहीं कर सकता है और न ही उन्हें परेशान कर सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि राजनीतिक चंदा भी जबर्दस्ती नहीं लिया जा सकता.

लखनऊ में 10-12 फरवरी को होने जा रहे तीन दिन के उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2023 का प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री आठ दिन तक रोडशो करेंगे.

योगी ने कहा कि हमारे दल 16 देशों और 21 शहरों में गए जहां निवेशकों को निवेशक सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित किया। हमें राज्य के लिए अबतक 7.12 लाख करोड़ रुपये के निवेश के आशय पत्र मिल चुके हैं. उत्तर प्रदेश में सड़क, रेलवे और हवाई संपर्क को बढ़िया बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे निवेशकों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक आसान पहुंच मिलेगी. उन्होंने कहा कि यह देश का इकलौता ऐसा राज्य होने जा रहा है जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे. देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भी उत्तर प्रदेश में है.

UP: आवारा पशुओं पर योगी सरकार का मेगा प्लान, गोशालाओं के लिए बनेंगे सेल्फ सस्टेनेबल मॉडल