CM योगी ने रात में लिया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का जायजा, जानें हर एक डिटेल
उत्तर प्रदेश को निवेश का वैश्विक हब बनाने की दिशा में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. बता…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश को निवेश का वैश्विक हब बनाने की दिशा में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में आगामी 10 से 12 फरवरी तक यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन राजधानी लखनऊ में हो रहा है. माना जा रहा है कि इस समिट में देश-विदेश के उद्योगपतियों का जमावड़ा लगेगा और यूपी में भारी निवेश आएगा.
इसी के साथ भारत में होने वाले जी-20 वैश्विक आयोजन को लेकर भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपनी तैयारियों में जुट गई है. बता दें कि यूपी के वाराणसी, लखनऊ, ग्रेटर नोएडा और आगरा में जी-20 के अलग-अलग कार्यक्रम होना प्रस्तावित हैं.
सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा
बता दें कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और G-20 की तैयारियों को लेकर बीती देर रात सीएम योगी आदित्यनाथ ने जायजा लिया. इस दौरान सीएम योगी के साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद थे. इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और तैयारियों का जायजा लिया.
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट: राष्ट्रपति को इस बार नहीं दी जाएगी लखनऊ शहर की चाभी, जानें वजह
