अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को लेकर आ गई बड़ी खबर, दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन!
दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने आज 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया है. इस प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. हालांकि इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, इसके बावजूद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
वहीं, दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के गेट कल से बंद हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के मुताबिक, इन स्टेशनों के गेट आज शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे.
- 11:59 AM • 10 Oct 2026
लखनऊ में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन
दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन के बीच लखनऊ में बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया. भाजपा लखनऊ महानगर महिला मोर्चा की ओर से आज कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया.
- 11:52 AM • 10 Oct 2026
CJP की रत्ना सिंह को भी पुलिस ने किया डिटेन
Delhi CJP Protest Live: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में रत्ना सिंह वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान दावा करती सुनाई दे रही हैं कि सुबह उनके घर पुलिस पहुंची थी. उनके मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने कहा कि उन्हें ऊपर से आदेश मिला है और वे उन्हें घर पर ही रहने के लिए कह रहे हैं. रत्ना सिंह ने बताया कि वह कार से नहीं उतरी हैं और पुलिस ने उनकी गाड़ी को घेर रखा है. उन्होंने कहा कि कार में उनके साथ सिर्फ तीन लड़कियां हैं.
- 11:37 AM • 10 Oct 2026
अभिजीत दिपके आशुतोष रांका और सौरभ दास को कहां ले जा रही पुलिस?
अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस डिटेन कर बस से एयरपोर्ट से बाहर ले जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस इन तीनों को डिटेंशन सेंटर ले जा रही है.
- 11:23 AM • 10 Oct 2026
हाथ जोड़कर अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से क्या कहा?
दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली आ रहे थे। यह फ़्लाइट कुछ ही मिनट पहले IGI एयरपोर्ट पर उतरी है.
अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा, "...मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए."
दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, "नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है.कृपया सहयोग करें."
- 11:16 AM • 10 Oct 2026
दीपके, रांका और सौरभ दास को हिरासत में लेते ही CJP ने जारी की प्रेस रिलीज
आज दिल्ली में उतरते ही विमान से सीजेपी नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका की तानाशाही हिरासत की कड़ी निंदा करती है.
दिल्ली पुलिस द्वारा की गई यह पूर्व नियोजित कार्रवाई आज के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के नेतृत्व को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से पहले ही पंगु बनाने के उद्देश्य से की गई है. सीजेपी आवागमन की स्वतंत्रता के इस घोर उल्लंघन की निंदा करती है और दीपके, दास और रांका की तत्काल, बिना शर्त रिहाई की मांग करती है.
- 11:06 AM • 10 Oct 2026
फ्लाइट में दिल्ली पुलिस से भिड़े अभिजीत दिपके!
अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को जैसे ही दिल्ली पुलिस डिटेन करने पहुंची वैसे ही हड़कंप मच गया. इस दौरान अभिजीत दिपके का पुलिस से बहस हुआ. अभिजीत दिपके ने कहा कि ''क्या हम यहां डिटेन होने आए हैं.''
- 11:05 AM • 10 Oct 2026
फ्लाइट में दिल्ली पुलिस से अभिजीत दिपके की बहस
अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को जैसे ही दिल्ली पुलिस डिटेन करने पहुंची वैसे ही हड़कंप मच गया. इस दौरान अभिजीत दिपके का पुलिस से बहस हुआ. अभिजीत दिपके ने कहा कि ''क्या हम यहां डिटेन होने आए हैं.''
- 10:52 AM • 10 Oct 2026
CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके हुए डिटेन
अभिजीत दिपके की फ्लाइट दिल्ली पहुंच चुकी है. फ्लाइट के अंदर दिल्ली पुलिस पहुंच गई है. फ्लाइट के अंदर से सौरभ, दिपके और आशुतोष रांक को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
- 10:44 AM • 10 Oct 2026
शाहदरा में सुरक्षा सख्त, ड्रोन और CCTV से निगरानी
Delhi CJP Protest Live Update:दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए शाहदरा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि कमर्शियल वाहनों की जांच के बाद उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है. इलाके में ट्रैफिक स्टाफ के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में गश्त की जा रही है, जबकि ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए भी लगातार निगरानी रखी जा रही है.
- 10:42 AM • 10 Oct 2026
CJP प्रोटेस्ट से पहले अखिलेश यादव ने किया ये पोस्ट
किसीके रोके नहीं रुकेगा
अब दिल्ली में देश जुटेगा!हम देश की युवा ऊर्जा के साथ हैं। भाजपा सरकार अगर समझ रही है कि वो ताक़त के बल पर जनता को रोक लेगी तो ये उसकी और भी बड़ी भूल साबित होगी। ‘जंतर-मंतर’ अब एक जगह का नाम नहीं, एक नई चेतना और जागरण का प्रतीक बन गया है। अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा।
माना बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद
पर उन्होंने देखा न नौजवानों का दमख़म
यहाँ हौसलों की भी तैयारी है चाकचौबंद
हैं साथ सब, मानकर इसको अंतिम जंग - 10:40 AM • 10 Oct 2026
नितिन नवीन का राहुल गांधी और CJP पर निशाना, देश को अस्थिर करने की कोशिश का लगाया आरोप
Delhi CJP Protest Live Update:CJP के विरोध-प्रदर्शन के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों गुट देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. नितिन नवीन ने यह भी दावा किया कि इन प्रयासों के पीछे राजनीतिक उद्देश्यों के साथ विदेशी ताकतों का हाथ हो सकता है. उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसे मंसूबों को सफल नहीं होने देगी.
- 10:32 AM • 10 Oct 2026
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होंगे अखिलेश यादव? दे दिया जवाब
Delhi CJP Protest Live Update: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को बचाने और चुनाव आयोग के भेदभावपूर्ण रवैये को उजागर करने के लिए विरोध कर रहे लोगों का समर्थन करती है. हमने 2022 में भी यह मुद्दा उठाया था. समाजवादी पार्टी ने हलफनामे के साथ सबसे अधिक शिकायतें दर्ज कराई थीं. सीजेपी को हमारा नैतिक समर्थन पहले भी था और आज भी है.
- 10:21 AM • 10 Oct 2026
नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त, पुलिस की चेकिंग जारी
Delhi CJP Protest Live Update:दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. ADCP अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में BNSS की धारा 163 लागू है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और बॉर्डर पर लगातार चेकिंग के साथ निगरानी की जा रही है.
- 10:19 AM • 10 Oct 2026
धौला कुआं में कई कंटेंट क्रिएटर्स हिरासत में लिए गए
Delhi CJP Protest Live Update:दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू कर दी है. धौला कुआं इलाके में कई कंटेंट क्रिएटर्स समेत कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है.
- 10:17 AM • 10 Oct 2026
जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई, 150 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
Delhi CJP Protest Live Update: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन बुलाया गया है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है.
- 10:15 AM • 10 Oct 2026
'जेल जाने को तैयार हूं', मुंबई से दिल्ली रवाना हुए CJP फाउंडर अभिजीत दिपके
Delhi CJP Protest Live Update: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि जेल का डर दिखाकर या धमकी देकर उन्हें रोका नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि वह जेल जाने के लिए तैयार हैं, भले ही उन पर कोई भी कानून या UAPA लगा दिया जाए.
अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि 113 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट किए गए हैं और लोगों के मतदान का अधिकार छीना जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वह मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक व्यक्ति को बचाने के लिए रेलवे, मेट्रो, इंटरनेट और रास्ते बंद करके पूरी राजधानी को कैसे ठप किया जा सकता है.
- 10:14 AM • 10 Oct 2026
यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस की मदद से लिया एक्शन
Delhi CJP Protest Live Update: यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस के सहयोग से सुबह करीब 8 बजे हिरासत में लिया. हालांकि, उन्हें हिरासत में लेने की वजह और इस कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.
- 10:13 AM • 10 Oct 2026
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट है. प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे कुछ लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया है. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
