लेटेस्ट न्यूज़

हाथरस में बच्चे को सांप ने काटा, कब्र से निकाली बॉडी और 4 दिन तक किया झाड़फूंक और तंत्र मंत्र! नतीजा क्या?

UP News: हाथरस में तंत्र-मंत्र का गजब मामला सामने आया है. यहां 4 दिनों तक एक मृत बच्चे को जिंदा करने की कोशिश की गई. जानिए फिर क्या हुआ?

ADVERTISEMENT

Hathras, Hathras news, Hathras police, Hathras crime, Hathras crime news, up news, up viral news, up crime, हाथरस, हाथरस न्यूज, हाथरस पुलिस, यूपी न्यूज
Hathras news
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 12 साल के बच्चे की मौत हो गई. मौत के बाद भी उसके शव को 4 दिन तक रखा गया और शव पर तंत्र-मंत्र किए गए. 4 दिनों तक झाड़फूंक और तंत्र-मंत्र के माध्यम से मासूम को जिंदा करने की कोशिश की गई. बताया जा रहा है कि बच्चे की मौत सांप के काटने से हुई थी.