लेटेस्ट न्यूज़

चांदनी कुरैशी ने पूरा घर बर्बाद कर दिया... बेटा आयुष बना मोहम्मद तो भावुक होकर पिता ने कह दी रुला देने वाली बात

Shamli Ayush Malik News: उत्तर प्रदेश के शामली में आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली के धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा. पिता देवराज मलिक ने चांदनी कुरैशी पर घर बर्बाद करने का आरोप लगाया, वहीं एसपी शामली ने बताया कि पाकिस्तानी धर्मगुरु डॉ. इसरार अहमद के वीडियो से युवक का ब्रेनवॉश कर प्रॉपर्टी हड़पने की साजिश रची गई थी.

ADVERTISEMENT

Shamli Ayush Malik Case
Shamli Ayush Malik Case
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के शामली जिले से सामने आया एक सनसनीखेज मामला लगातार चर्चा के केंद्र में है. आरोप है कि यहां आयुष मलिक नामक युवक का धर्म परिवर्तन कराकर उसे मोहम्मद अली बनाया गया और उसके जरिए परिवार की संपत्ति हड़पने की गहरी साजिश रची गई. इस पूरे मामले में पीड़ित पिता देवराज मलिक के गंभीर आरोपों के बाद जब शामली पुलिस ने जांच शुरू की, तो इसमें पाकिस्तान के एक ऑनलाइन धर्मगुरु का कनेक्शन और एक सुनियोजित गैंग का हाथ होने की बात सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया है.