लेटेस्ट न्यूज़

कोहरे ने रेल यातायात को किया प्रभावित, राजधानी समेत ये ट्रेनें चल रहीं लेट, यात्री बेहाल!

Chandauli News: कोहरे ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों को अपने आगोश में ले लिया है. कोहरे के चलते एक तरफ जहां आम…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Chandauli News: कोहरे ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों को अपने आगोश में ले लिया है. कोहरे के चलते एक तरफ जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, तो वहीं इसका सीधा असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ रहा है. दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं. ट्रेनों के देरी से चलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.