लेटेस्ट न्यूज़

कक्षा 6वीं से 8वीं में AI, ऑगमेंटेड रियलिटी, कोडिंग समेत 33 कोर्स की CBSE करेगा शुरुआत

नई शिक्षा नीति 2020 (New Education Policy 2020) के तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 6वीं से 8वीं तक कौशल शिक्षा को बढ़ावा देने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

नई शिक्षा नीति 2020 (New Education Policy 2020) के तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 6वीं से 8वीं तक कौशल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग समेत 33 कोर्सज की शुरुआत करेगा.

बोर्ड ने 33 विषयों की लिस्ट बनाई है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वित्तीय साक्षरता, कोडिंग, डेटा साइंस, ऑगमेंटेड रियलिटी, कश्मीरी कढ़ाई, उपग्रहों का अनुप्रयोग, कोविड-19 जैसे कोर्स शामिल हैं. इसके साथ ही कक्षा 8वीं के लिए डेटा साइंस और कक्षा 6वीं के लिए ‘घर पर दवाइयां रखने के बारे में आपको क्या पता होना चाहिए’ विषय पर पढ़ाई कराई जाएगी.

ये मॉड्यूल 12-15 घंटे की अवधि के होते हैं. स्कूलों को बताया गया है कि इन विषयों के लिए समय अवधि का 70% प्रैक्टिकल वर्क और 30 फीसदी थ्योरी के लिए तय किया गया है. बोर्ड की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि कोडिंग के लिए पाठ्यक्रम माइक्रोसॉफ्ट द्वारा तैयार किया जाएगा.

CBSE को आयकर भुगतान से मिली छूट

वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को परीक्षा शुल्क, पाठ्य पुस्तकों की बिक्री और प्रकाशन तथा अन्य कार्यों से होने वाली आय पर आयकर से छूट दी है. यह छूट वित्त वर्ष 2020-21 (एक जून, 2020 से 31 मार्च 2021) और वित्त वर्ष 2021-22 तथा 2022-23 के लिये दी गयी है. छूट चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष 2024-25 में भी जारी रहेगी.

ऐसी आय में परीक्षा शुल्क, सीबीएसई से संबद्ध होने से जुड़ा शुल्क, पाठ्य पुस्तकों और प्रकाशनों की बिक्री, पंजीकरण शुल्क, खेल शुल्क और प्रशिक्षण शुल्क शामिल हैं.