BJP विधायक ज्ञान तिवारी के समधी पर 25 शादियों का आरोप, अब सीतापुर पहुंचीं ठगी का दावा करने वाली महिलाएं
25 शादियां करने के आरोपी पी और भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी के समधी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ चार महिलाओं ने सीतापुर प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया है. महिलाओं ने ठगी और आभूषण ले जाने के आरोप लगाए हैं. नीचे विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

25 शादियों के आरोपी अनुज त्रिवेदी की बढ़ीं मुश्किलें
मुंबई, नोएडा, प्रयागराज समेत कई जिलों में फर्जी नाम और पहचान के जरिए करीब 25 शादियां करने के आरोपी और भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी के समधी अनुज त्रिवेदी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी की ओर से सीतापुर में दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद ठगी का आरोप लगाने वाली कई महिलाएं भी सीतापुर पहुंची हैं. इन महिलाओं ने अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है.
