BJP विधायक ज्ञान तिवारी ने कई महिलाओं से शादी करने वाले समधी से तोड़ा रिश्ता, बोले- फांसी की सजा हो
सीतापुर के सेउता विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी अनुज त्रिवेदी पर 25 शादियां कर महिलाओं से ठगी के आरोपों के बीच फेसबुक लाइव कर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वह खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं और बेटी चाहेगी तो अनुज त्रिवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे.
ADVERTISEMENT

BJP MLA Gyan Tiwari
सीतापुर की सेउता विधानसभा सीट से विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी अनुज त्रिवेदी पर लगे कई शादियां कर महिलाओं से ठगी करने के आरोपों के बीच गुरुवार को अपनी बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी के साथ फेसबुक लाइव किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और ऐसे लोगों से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते.
