बिजनौर: धर्मपाल बने यूपी बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री, संघ से है इनका पुराना नाता
भारतीय जनता पार्टी के यूपी के प्रदेश संगठन महामंत्री बने धर्मपाल बिजनौर जनपद के मूल निवासी हैं. उत्तर प्रदेश में 8 साल बाद भारतीय जनता…
ADVERTISEMENT

भारतीय जनता पार्टी के यूपी के प्रदेश संगठन महामंत्री बने धर्मपाल बिजनौर जनपद के मूल निवासी हैं. उत्तर प्रदेश में 8 साल बाद भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किए गए धर्मपाल बिजनौर के गांव हुर्रनंगला के रहने वाले हैं. वे छात्र जीवन से ही विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे. बचपन से ही संघ से उनका जुड़ाव रहा. वे 1986 में विद्यार्थी परिषद से जुड़ने के बाद पूरी तरह से सक्रिय हो गए. वर्ष 1987 और 1988 में इनको बिजनौर में विद्यार्थी परिषद का प्रमुख बनाया गया. गौरतलब है कि धर्मपाल इससे पहले झारखंड के प्रदेश महामंत्री थे. इधर प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर को झारखंड में धर्मपाल की जगह प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है.