Bihar Election: यूपी के इन 7 जिलों में रहने वाले बिहार के वोटर्स को 6 और 11 नवंबर को मिलेगी पेड लीव
यूपी के सीमावर्ती जिलों में काम करने वाले बिहार के मतदाताओं को 6 और 11 नवंबर 2025 को वेतन सहित अवकाश देने का आदेश जारी किया गया है. इससे सरकारी कर्मचारी बिना किसी आर्थिक नुकसान के अपने राज्य में जाकर मतदान कर सकेंगे.
ADVERTISEMENT

Paid leave for bihar voters in up
उत्तर प्रदेश सरकार ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. यूपी के सीमावर्ती जिलों में काम करने वाले बिहार के मतदाताओं को 6 और 11 नवंबर 2025 को वेतन सहित अवकाश देने का आदेश जारी किया गया है. इससे सरकारी कर्मचारी बिना किसी आर्थिक नुकसान के अपने राज्य में जाकर मतदान कर सकेंगे. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आने वाले हैं. इस चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है.