'मैं आराम कर रहा हूं...', जगद्गुरू रामभद्राचार्य महाराज की तबीयत को लेकर सामने आया ये बड़ा अपडेट
जगद्गुरू रामभद्राचार्य महाराज की तबीयत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जगद्गुरू रामभद्राचार्य महाराज ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि वह कुछ समय के लिए स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और आराम कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Jagadguru Rambhadracharya Maharaj
तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामभद्राचार्य महाराज को शुक्रवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब उनके स्वास्थ्य में सुधार की खबर आ रही है. जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि वह कुछ समय के लिए स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और आराम कर रहे हैं.
