भानवी सिंह को सफाई के समय मिली ऐसी तस्वीर की उन्होंने X पर राजा भैया को किया टैग, रोचक है मामला!
Bhanvi Singh & Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शुमार जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक मामले को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं
ADVERTISEMENT

Bhanvi Singh & Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शुमार जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक मामले को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ चुका है कि भानवी सिंह ने राजा भैया पर कई बड़े संगीन आरोप लगा रखे हैं. मगर इन सब के बीच भानवी सिंह ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया है जिसकी चर्चा हो रही है. दरअसल, भानवी की पोस्ट इसलिए चर्चा के केंद्र में है क्योंकि इसमें उन्होंने पति राजा भैया को टैग किया है. खबर में आगे जानिए क्या है मामला?
