फिर चर्चा में आईं भानवी सिंह, राजा भैया के भाई अक्षय प्रताप सिंह का जिक्र कर लगाए नए आरोप
Raja Bhaiya Wife Bhanvi Singh News: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शुमार और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह फिर एक बार चर्चा में आ गई हैं.
ADVERTISEMENT

Raja Photo: Bhaiya, Bhanvi Singh & Akshay Pratap Singh
Raja Bhaiya Wife Bhanvi Singh News: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शुमार और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह फिर एक बार चर्चा में आ गई हैं. आपको बता दें कि भानवी सिंह ने 27 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिससे हलचल तेज हो गई. दरअसल, भानवी सिंह ने राजा भैया के भाई अक्षय प्रताप सिंह से चल रहे अपने विवाद के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से न्याय दिलाने की मांग की है.