बरेली: गंदी कार देख सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने ड्राइवर को मारा थप्पड़? जातिसूचक शब्द भी बोलने का आरोप
बरेली में सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर को थप्पड़ मारा है और जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर गंभीर आरोप लगे हैं. आरोप है कि गंदी कार देखने के बाद सपा विधायक को गुस्सा आ गया और उन्होंने अपने ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया. साथ ही ड्राइवर को जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया. इस बात से नाराज ड्राइवर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस अधिकारी के निर्देश पर बरेली के जीआरपी थाने में सपा विधायक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है.