लेटेस्ट न्यूज़

BHU में पढ़ रहे बांग्लादेश के विद्युत टांटी ने बताया कि अभी वहां हिंदुओं के साथ क्या किया जा रहा

न्यूज एजेंसी एएनआई ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में पढ़ रहे बांग्लादेशी स्टूडेंट विद्युत टांटी से बात की है.विद्युत टांटी ने बांग्लादेश के हालात को लेकर, खासकर वहां की हिंदू आबादी के मौजूदा हालात को लेकर बड़ी बातें कहीं हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Condition of Hindus in the ongoing violence in Bangladesh: बांग्लादेश में नौकरी में आरक्षण को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद वहां बड़ी बगावत हो गई है. प्रधानमंत्री शेख हसीना को आनन-फानन में इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा. फिलहाल वह भारत में हैं. बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा फैली हुई है और हिंसा की घटनाओं में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. पीटीआई-भाषा ने वहां के स्थानीय मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि राजधानी ढाका और दूसरी जगहों पर हिंदू मंदिरों पर हमलों, हिंसा और व्यापक लूटपाट के कारण 119 लोग मारे गए हैं. इस बीच भारत में भी यह चिंता का विषय है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अभी क्या चल रहा है. इसी दौरान न्यूज एजेंसी एएनआई ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में पढ़ रहे बांग्लादेशी स्टूडेंट विद्युत टांटी से बात की है.