लेटेस्ट न्यूज़

सदमे में शेख हसीना! गाजियाबाद के हिडंन एयरबेस पर पिछले 22 घंटे से मौजूद, अब आई ये खबर

Bangladesh Unrest and Sheikh Hasina : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश से बाहर जाने के कुछ ही समय बाद सोमवार शाम शेख हसीना गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंची.

ADVERTISEMENT

Sheikh Hasina
Sheikh Hasina
social share
Google CTA

Bangladesh Unrest and Sheikh Hasina : पड़ोसी देश बांग्लादेश में 5 अगस्त सोमवार को शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद सेना ने कमान संभाल ली है. अराजकता के बीच शेख हसीना को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और इसके साथ ही देश छोड़ने पर भी मजबूर होना पड़ा. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश से बाहर जाने के कुछ ही समय बाद सोमवार शाम शेख हसीना गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंची. जानकारी के मुताबिक फिलहाल शेख हसीना गाजियाबाद के हिंडन एरयबेस से ले जाकर किसी अज्ञात स्थान पर कड़ी सुरक्षा में रखा गया मौजूद हैं. वहीं देश छोड़ने के बाद से शेख हसीना सदमें में हैं. 

सदमें में हैं शेख हसीना

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक में नेताओं को सूचित किया कि भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्हें भविष्य की रणनीति तय करने के लिए समय दिया है.  सूत्रों के मुताबिक, सर्वदलीय बैठक में जयशंकर ने कहा कि हसीना को भारत आए चौबीस घंटे भी नहीं बीते हैं और वह सदमे में हैं.  जयशंकर ने कहा कि सरकार हसीना को सदमे से उबरने के लिए समय दे रही है और इसके बाद वह उनकी भविष्य की योजनाओं सहित अन्य मुद्दों पर उनसे बात करेगी. 

 

अभी भारत में ही रहेंगी शेख हसीना!

न्यूज एजेंसी पीटीआई  से बात करते हुए मामले के पदस्थ लोगों ने बताया कि,  'बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की यात्रा योजना कुछ अनिश्चितताओं के कारण अटक गई है और अगले कुछ दिनों तक उनके भारत से बाहर जाने की संभावना नहीं है.' उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद सोमवार को हिंडन एयरबेस पर उतरीं और उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है. जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.'  उन्होंने बताया कि वह भारत से लंदन जाने वाली थीं, लेकिन अब वह अन्य विकल्पों पर विचार कर रही हैं, क्योंकि ब्रिटिश सरकार ने संकेत दिया है कि उन्हें किसी भी संभावित जांच के खिलाफ ब्रिटेन में कानूनी सुरक्षा नहीं मिल सकती है. अवामी लीग की नेता ने भारत के रास्ते लंदन जाने की योजना बनाई थी और उनके सहयोगियों ने हिंडन पहुंचने से पहले भारतीय अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया था.'

विदेश मंत्री ने दी ये जानकारी

वहीं राज्यसभा में जानकारी देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि,  'हमारी समझ यह है कि सुरक्षा प्रतिष्ठानों के नेताओं के साथ बैठक के बाद, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने स्पष्ट रूप से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है. बहुत कम समय में, उन्होंने कुछ समय के लिए भारत आने की मंज़ूरी मांगी. वे कल शाम दिल्ली पहुँचीं.' उन्होंने आगे कहा कि, 'केंद्र सरकार बांग्लादेश की आर्मी के संपर्क में है. वहां के हालात निरंतर परिवर्तित हो रहे हैं. जैसे-जैसे आगे की घटनाएं होंगी, सरकार उसके बारे में जानकारी देगी.' बांग्लादेश में भारत विरोधी भावना पर जयशंकर ने कहा, 'यह कुछ जगहों पर देखा गया है, लेकिन जो भी सरकार आएगी वह भारत के साथ मिलकर काम करेगी.'

बता दें कि बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है. हसीना सोमवार रात बांग्लादेशी वायुसेना के एक सी-130 जे सैन्य विमान से भारत पहुंचीं. फिलहाल वो गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में मौजूद हैं.